भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कथित टिप्पणी की आलोचना की है। नई दिल्ली में आज भाजपा प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने कहा कि श्री सरमा जनादेश से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता वाले राज्यों में लोग पार्टी के शासन मॉडल की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में राहुल मॉडल विफल रहा है।