भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए निशाना साधा। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब श्री गांधी ने संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं, बल्कि उन्होंने पहले भी ऐसा किया है। श्री पात्रा ने कहा कि श्री गांधी उन राज्यों में आयोग की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाते जहाँ कांग्रेस चुनाव जीती थी। पिछले लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं तो इसका जश्न क्यों मनाया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की एकतरफा नाराजगी को दर्शाता है।
इससे पहले नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए हाल के चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाएं।