मार्च 13, 2024 8:17 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने आज अरुणाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी साठ प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है

भारतीय जनता पार्टी ने आज अरुणाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी साठ प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हाल ही में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सूची को मंजूरी दी। अनुमोदित सूची के अनुसार मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियूराम वाहगे पक्के केसांग से और उप मुख्यमंत्री चौना मीन चौखम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

अरुणाचल प्रदेश में साठ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें हैं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।