मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 26, 2023 8:44 अपराह्न | Chhattisgarh

printer

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से शुरू हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा सीपत और बेलतरा पहुंची

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से शुरू हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा आज सीपत और बेलतरा पहुंची, जहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात् यात्रा के सीपत और बेलतरा पहुंचने पर वहां केंद्रीय विदेश संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने आमसभा को संबोधित किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश में भ्रष्टाचार के नाम से मशहूर हो गया है। इस आमसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रजनीश सिंह, धरमजीत सिंह, अमर अग्रवाल और कृष्ण मूर्ति बांधी सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

वहीं, दंतेवाड़ा से शुरू हुई पहली परिवर्तन यात्रा के आज शाम रायपुर पहुंची। राजधानी में परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
इससे पहले, भाटापारा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। श्री साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यात्रा के दौरान लोगों को छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार-मुक्त शासन देने का वायदा किया है। साथ ही किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सुरक्षा का वचन भी पार्टी ने लोगों को दिया है। प्रेसवार्ता के बाद श्री साव ने भाटापारा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित अन्य समुदायों से मिलकर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की।