मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 24, 2023 8:14 अपराह्न | Chhattisgarh

printer

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से शुरू की गई दूसरी परिवर्तन यात्रा आज जैजेपुर पहुंची

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से शुरू की गई दूसरी परिवर्तन यात्रा आज जैजेपुर पहुंची, जहां केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आमसभा को संबोधित किया। यात्रा में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल और विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। 

इसके बाद यह परिवर्तन यात्रा सक्ती होते हुए सरसीवां पहुंची। परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर श्री वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घोटाले पे घोटाले कर रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और विधायक चंद्रदेव राय ने राज्य सरकार पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं, दंतेवाड़ा से शुरू की गई पहली परिवर्तन यात्रा आज रायपुर जिले के आरंग होते हुए महासमुंद पहुंची। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए श्री साव ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई है। इससे पहले, यह परिवर्तन यात्रा कल गरियाबंद होते हुए अभनपुर पहुंची, जहां केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला