मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2023 9:53 अपराह्न | Chhattisgarh

printer

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। दंतेवाड़ा से शुरू हुई पहली परिवर्तन यात्रा आज मोहला पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस परिवर्तन यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए। इसके बाद यह परिवर्तन यात्रा खुज्जी पहुंची। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, और यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा यात्रा में शामिल हुए और एक आमसभा को संबोधित किया। वहीं, जशपुर से शुरू हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा का रथ पत्थलगांव होते हुए आज सुबह सीतापुर पहुंचा, जहां पूर्व मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित किया। दूसरी परिवर्तन यात्रा में कल राजपुर, बलरामपुर और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।