अगस्त 27, 2024 6:58 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी

भारतीय जनता पार्टी दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। नई दिल्ली में आज मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि मौजूदा सभी सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो सितंबर को पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से अपनी सदस्यता प्राप्त करेंगे। इसके बाद पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। श्री तावड़े ने बताया कि भाजपा के संविधान के अनुसार प्रत्येक पांच से छह वर्ष में नये सिरे से सदस्यता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान का पहला चरण पच्चीस सितंबर को संपन्न होगा।  

 

इधर, छत्तीसगढ़ में तीन सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से सभी बूथों में अभियान शुरू किया जाएगा।