जनवरी 16, 2025 7:56 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों में से केवल 68 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने बाकी दो सीटों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल- जनता दल (यूनाइटेड) औऱ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ दी है। यह जानकारी आज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औऱ मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह दी।

    श्री सिंह ने बताया है कि बुराड़ी विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) और देवली सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला