भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक और प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बीते 36 दिनों के भीतर भाजपा के छत्तीस लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पार्टी के पचास लाख से अधिक सदस्य बना लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सदस्य बनाने के बाद अब प्रदेश में ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। सदस्यता अभियान को गति देने प्रदेश के सभी पांच संभागों से भारतीय जनता युवा मोर्चा की बीस रथयात्राएं शुरू हो चुकी हैं।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 7:42 अपराह्न
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बीते 36 दिनों के भीतर भाजपा के छत्तीस लाख सदस्य बनाए जा चुके