भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय नागरिकों के साथ 1350 शक्ति केंद्रों पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 131 वां एपिसोड सुना। मीडिया से बातचीत में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रगति और ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के माध्यम से विश्व पटल पर देश की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है। डिजिटल फ्रॉड और साइबर सिक्योरिटी पर प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए, श्री मल्होत्रा ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतें और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
News On AIR | फ़रवरी 22, 2026 6:58 अपराह्न
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड सुना