नवम्बर 4, 2024 8:49 पूर्वाह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दौ रैलियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज झारखंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे राज्य़ में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों के लिये समर्थन मांगेंगे। झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री  सुबह 11 बजकर 30 मिनट के आसपास गढ़वा में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे और 3 बजे दिन में चाईबासा में उनकी दूसरी जनसभा होगी। झारखंड में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की ये पहली चुनावी रैलियां होंगी। राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे।