मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 26, 2024 8:34 अपराह्न | कर्नाटक चुनाव प्रचार

printer

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देश में सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता दी है

 

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देश में सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता दी है। कर्नाटक के सुरपुरा में एक रोड शो के दौरान उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने राष्‍ट्र हित, किसानों, युवाओं, दलित और आदिवासियों के कल्‍याण को प्रमुखता दी है। त्रिपुरा में  विधानसभा का उपचुनाव है और श्री नड्डा ने भाजपा उम्‍मीदवार नरसिम्‍हा नाइक के लिए चुनाव प्रचार किया।

    दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने बीजापुर लोकसभा क्षेत्र में विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आई एन डी आई गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को निरस्‍त किया जाएगा और सेना में भर्ती की पुरानी योजना को फिर से लागू किया जाएगा और राज्‍यों को अधिक कर दिलाने के लिए जी एस टी में बदलाव किये जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला