भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देश ने पिछले दस साल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास किया है। पिछले एक दशक में गरीब कल्याण करते हुऐ देश भर में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज विकास की नित नई गाथाएं लिखता जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर वार करते हुऐ कहा कि कांग्रेस की मंशा सिर्फ अपने परिवार वालों की चिंता व नियत में मात्र भ्रष्टाचार है। बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है की हिमाचल की चारों सीट पर भाजपा की जीता कर पुनः एक बार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनानी है साथ ही 6 विधानसभा सीटें जीत कर पुनः प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।