मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 24, 2024 7:28 पूर्वाह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हासिल की शानदार जीत

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। जबकि, झारखंड में, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्‍व में इंडिया गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी है।

 

महाराष्ट्र में कुल 288 सीट में से बीजेपी को 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीट पर विजय मिली है।

 

विपक्षी महाविकास अघाडी गठबंधन में, कांग्रेस ने 16 सीट, शरद पवार के नेतृत्‍व वाली राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 10 और उद्धव ठाकरे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना ने 20 सीट पर जीत हासिल की है। अन्य ने 12 सीट जीती हैं।
महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।

 

झारखंड की कुल 81 सीटों में से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 16 और राष्‍ट्रीय जनता दल ने चार सीट पर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीट जीती हैं। अन्‍य को छह सीट मिली हैं।
इंडिया गठबंधन में झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) शामिल हैं।

 

महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों पर इस महीने की 20 तारीख को मतदान हुआ था जबकि झारखंड में 81 सीटों के लिए 13 और 20 नवम्‍बर को दो चरण में वोट डाले गए थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला