सितम्बर 24, 2024 8:23 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने झारखंड के गरीब जनजातीय लोगों के साथ धोखा किया है। उन्‍होंने गोडा में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि यदि राज्‍य में भाजपा की सरकार बनी, तो प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए प्रत्‍येक महिला के खाते में प्रति माह दो हजार एक सौ रुपये डाले जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए प्रभावी उपाय किये जाएंगे।