भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि यह जीत समृद्ध और विकसित अरूणाचल प्रदेश के प्रति लोगों की इच्छाशक्ति को दर्शाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित अरूणाचल प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।
Site Admin | जून 2, 2024 9:22 अपराह्न
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है
