भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक आज लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अम्बेडकर सभागार में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आज की नहीं, बल्कि भविष्य की भी पार्टी है। श्री नड्डा ने कहा कि भारत की जनता ने 2024 में लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में हमको समर्थन दिया है ये भविष्य हमारे हाथों में है। इसे संभालकर चलना हमारी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि देश में या राज्यों में जब कमल खिलता है तो सुशासन आता है, जबकि दूसरे लोग आते हैं तो व्यापारी पलायन करते हैं, बहू बेटियां सुरक्षित नहीं होती हैं और घोटाले पर घोटाले होते हैं।
उन्होंने कहा- जब मैं उत्तर प्रदेष की चर्चा कर रहा हूं तो मैं कर रहा हूं कि इकोनॉमी में नम्बर दो पर आकर खड़ी हो रही है। इथनॉल में नम्बर एक पर खड़ी हो रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर में सबसे आगे आ कर के खड़ी हो रही है। कमल खिलता है तो सुषासन आता है और अगल दूसरे लोग आते हैं तो व्यापारी पलायन करते हैं। बहु, बेटियां सुरक्षित नहीं रहती हैं और घोटाले पर घोटाला होता है, इस तरीके से।
कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने वर्श 2014, 2017, 2019 और 2022 में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए विपक्ष पर लगातार दबाव बनाए रखा था।
2014 और उसके बाद के चुनावों में जितना मत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में था, 2024 में भी भाजपा उतना वोट पाने में सफल रही है, लेकिन वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है। जो विपक्ष पहले हार मान के बैठ गया था, वो आज फिर से उछल-कूद मचा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त किया है। नियम कानून के अंतर्गत आज लोग पर्व और त्योहार मना रहे हैं। अब कोई मनमानी नहीं कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप को किसी भी स्थिति में बैकपुट पर आने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपने कार्य किया है। जब आप विपक्ष में थे तब जनता के मुद्दों को लेकर लड़ते थे। जब सरकार में हैं तो उत्तर प्रदेष में सुरक्षा का वातावरण देखने को मिल रहा हैं।
उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को किसी भी स्थिति में बेकपुट पर आने की आवष्यकता नहीं है क्योंकि आपने कार्य किया है। आप विपक्ष में वे जनता के मुद्दों को लेकर के लड़ते थे आप सब सरकार में थे याद करिए उत्तर प्रदेष के सुरक्षा का ये वातावरण आप को आज देखने को मिल रहा होगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नव निर्वाचित सांसदों को उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नये एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, अरुण सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय मंत्री सुरेन्द्र नागर सहित प्रदेशभर से आए हुए भाजपा के पदाधिकारीगण, प्रदेश सरकार में मंत्रीगण, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, चेयरमैन, मंडल प्रमुख आदि मौजूद रहे।