भारतीय जनता पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र पर विचार-विमर्श किया। 27 सदस्यीय समिति की पहली बैठक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन संयोजक तथा पीयूष गोयल पैनल के सह-संयोजक हैं।
इस बीच कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए नई दिल्ली में बैठक की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य लोग बैठक में मौजूद थे।