जून 30, 2025 8:12 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी की चार सदस्यीय टीम ने आज कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज का निरीक्षण किया

भारतीय जनता पार्टी की चार सदस्यीय टीम ने आज कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पिछले सप्ताह कॉलेज की छात्रा के साथ हुए कथित दुष्‍कर्म के मामले से संबंधित था। दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और वामपंथी दलों ने इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

    इस बीच, साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने अगले नोटिस तक सभी विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर को बंद करने का भी फैसला किया है।