अप्रैल 4, 2024 5:27 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने रचना शर्मा को राज्य सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अपनी प्रदेश से कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए किसान बागवान परिवार से जुड़ी पार्षद व भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री पार्षद रचना शर्मा को किसान मोर्चा भाजपा का राज्य सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया है। संजीव देष्टा ने पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के बाद यह नियुक्ति की है। रचना शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।