सितम्बर 1, 2024 7:06 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान कल 2 सितंबर से शुरू होगा

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान कल 2 सितंबर से शुरू होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में यह अभियान 3 सितंबर से चलाया जाएगा। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सदस्यता अभियान को लेकर कल शनिवार को प्रदेश के सभी पांच संभागों में संभाग स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

बैठक में बताया गया कि दो सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और तीन सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सदस्यता दिलाकर इस अभियान की शुरूआत करेंगे।

 

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा के विस्तार और मजबूती के लिए ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों को सदस्यता का निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते आठ-नौ महीने में राज्य सरकार ने जो काम किए हैं, उसे लोगों को बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला