मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 8:35 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की

 

 

    भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। श्री नड्डा ने श्री आडवाणी को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता नवीनीकरण की प्रति सौंपी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन के लिए श्री आडवाणी का अटूट समर्पण कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता है। श्री नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्‍टर मुरली मनोहर जोशी से भी भेंट कर सदस्यता नवीनीकरण की प्रति दी। श्री नड्डा ने कहा कि श्री जोशी का जीवन सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है और वह लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।