जुलाई 9, 2024 9:25 पूर्वाह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा आज तिरुवनंतपुरम जाएंगे

 

 

    भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा आज तिरुवनंतपुरम जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद श्री नड्डा की यह पहली केरल यात्रा है। श्री नड्डा तिरुवनंतपुरम में प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक और अन्‍य प्रमुख बैठकों में भाग लेंगे।

    हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक सीट जीतकर केरल में पहली बार खाता खोला और उसके वोट प्रतिशत में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हुई। अभिनेता सुरेश गोपी ने भाजपा के टिकट पर त्रिषूर लोकसभा सीट 72 हजार से अधिक वोटों से जीती।

     आगामी स्‍थानीय निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्‍मक परिप्रेक्ष्‍य से श्री नड्डा का यह दौरा अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला