भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके अंतर्गत भारत वैश्विक भुखमरी से निपटने के लिए दो लाख मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति करेगा।
केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस समझौतें के बारे में जानाकरी दी।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह समझौता किसी को भी भूखा न रहने देने के देश के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत कुपोषण और खाद्य असुरक्षा से निपटने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ खड़ा रहेगा।