सितम्बर 30, 2025 4:00 अपराह्न

printer

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा- केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि देश में गन्ना खेती से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। श्री चौहान आज नई दिल्ली में सतत गन्ना अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय परामर्श को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यह टीम किसानों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के हितधारकों से सुझाव लेकर गन्ना नीति और अनुसंधान दिशाएँ तैयार करेगी। उन्होंने आगे ज़ोर देकर कहा कि अनुसंधान का उद्देश्य किसानों को लाभान्वित करना और उनके लिए व्यावहारिक समाधान खोजना होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला