मार्च 16, 2025 6:46 पूर्वाह्न

printer

भारतीय कुश्‍ती संघ ने सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए दीपक पुनिया और अंतिम पंघल सहित 30 पहलवानों का चयन किया

भारतीय कुश्‍ती संघ ने सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए विश्‍व चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक पुनिया और अंतिम पंघल सहित तीस पहलवानों का चयन किया है। यह चैंपियनशिप 25 से तीस मार्च तक जॉर्डन के अम्‍मान में होगी। कुश्‍ती संघ के ट्रायल में पुरूषों की फ्री-स्‍टाइल और ग्रीको रोमन तथा महिला वर्ग के लिए दस-दस पहलवानों का चयन किया गया है।

 

कुश्‍ती संघ ने कहा है कि देश के शीर्ष पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था ताकि चयन प्रक्रिया प्रतिस्‍पर्धी और पारदर्शी सुनिश्चित हो सके।