भारतीय ओलंपिक संघ ने आज दिल्ली में अपनी विशेष आम बैठक में वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंज़ूरी दे दी। भारत अब 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। वर्ष 2030 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के 20 वर्ष पूरे हो जाएँगे। यह पहला और एकमात्र अवसर था जब भारत ने इन खेलों की मेज़बानी की थी।
Site Admin | अगस्त 13, 2025 7:02 अपराह्न
भारतीय ओलंपिक संघ ने आज वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंज़ूरी दी