मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 21, 2025 7:36 पूर्वाह्न

printer

भारतीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 56.39 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता

भारतीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में सीमा ने कल नवी मुंबई में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 56.39 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय खेलों की चैंपियन नीतिका वर्मा ने 50.23 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक और 48.88 मीटर के थ्रो के साथ प्रिया ने कांस्य पदक जीता।

 

प्रतियोगिता मे कल पुरुषों की भाला और डिस्कस थ्रो स्पर्धा के लिए आयोजित क्वालीफाइंग राउंड आज भी जारी रहेंगे।

 

भाला भेंक क्वालीफाइंग राउंड में शशांक पाटिल 72.48 मीटर के थ्रो के साथ सबसे आगे रहे। नितेश यादव दूसरे और सनी श्योराण तीसरे स्थान पर रहे।

 

पुरुषों के डिस्कस थ्रो क्वालीफायर में अभिमन्यु 54.01 मीटर के थ्रो के साथ  सबसे आगे रहे।