मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 23, 2024 4:19 अपराह्न

printer

भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और हरियाणा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 30 जून तक हरियाणा के पंचकूला में 63वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन हो

भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और हरियाणा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 30 जून तक हरियाणा के पंचकूला में 63वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन होना है। इसके लिए छह सदस्यीय झारखंड एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें चार महिला और दो पुरुष प्लेयर्स शामिल हैं। महिला वर्ग में पांच हजार और दस हजार मीटर के लिए संघमित्रा महथा गिरिडीह से और बसंती कुमारी पश्चिमी सिंहभूम से चुनी गई हैं। वहीं प्रियंका केरकेटटा रांची से लंबी कूद के लिए और चार सौ मीटर के लिए विधि रावल पूर्वी सिंहभूम से चुनी गईं हैं। पुरूष वर्ग में जसपाल सिंह बीस किलोमीटर पैदल  चाल के लिए रामगढ़ से और  रामानंद शॉटपुट के लिए देवघर से चुने गये हैं । झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं।