जुलाई 23, 2024 1:39 अपराह्न

printer

भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्‍यक्ष संजीव पुरी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 को विकासोन्‍मुख बजट बताया

    भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्‍यक्ष संजीव पुरी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 को विकासोन्‍मुख बजट बताया है। नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री पुरी ने कहा कि यह बजट अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि को गति देगा। उन्‍होंने कहा कि बजट में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम, कृषि, बुनियादी ढांचा, कौशल, प्रौद्योगिकी, नवाचार और व्‍यापार सुगमता सहित विभिन्‍न क्षेत्रों का ध्‍यान रखा गया है।