जनवरी 22, 2025 9:09 अपराह्न

printer

भारतीय उच्चायोग ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में कोलंबो के नेलम पोकुना थिएटर में संगीत संध्या का आयोजन किया

भारतीय उच्चायोग ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में कोलंबो के नेलम पोकुना थिएटर में संगीत संध्या का आयोजन किया है। इस अवसर पर पापोन के नाम से प्रसिद्ध लोकप्रिय संगीतकार और गायक अंगराग महंत ने अपनी प्रस्‍तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित इस संगीत समारोह में भारत और श्रीलंका के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।