अगस्त 7, 2025 8:10 पूर्वाह्न

printer

भारतीय आयात पर अमरीका के अतिरिक्‍त शुल्‍क लगाने की घोषणा के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की; कहा-भारत अपने राष्‍ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाएगा

भारत ने अतिरिक्त शुल्क लगाने की अमरीका की कार्रवाई को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण बताया है।

 

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद भारत की यह प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

 

मंत्रालय ने कहा कि अमरीका ने हाल ही में रूस से भारत के तेल आयात करने पर यह कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है।

 

मंत्रालय ने कहा कि भारत का आयात, बाजार की स्थिति पर निर्भर है और यह भारत के एक अरब 40 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किया जाता है।