भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024 इस वर्ष असम के गुवाहाटी में 30 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि इस वर्ष विज्ञान महोत्सव की विषय वस्तु भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैश्विक विर्निर्माण केन्द्र के रूप में परिवर्तित करना है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद आयोजित कर रही है। डॉ0 सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत के नजदीक लाने पर जोर दिया है और देश के विकास में इस क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण बताई है।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने विज्ञान महोत्सव पोस्टर और वीडियो जारी किये।