जुलाई 15, 2025 4:04 अपराह्न

printer

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर सकुशल लौट आए

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियोम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन के मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्री अब से कुछ देर पहले अमरीका के कैलिफोर्निया तट पर उतरे।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें बधाई दी है।

    श्री सिंह ने कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री अगले एक हफ़्ते तक क्वारंटीन में रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि अनुमान है कि शुभांशु शुक्ला 17 अगस्त को स्‍वदेश आ जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला