जुलाई 13, 2025 9:50 अपराह्न

printer

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी यात्रा कल शुरू

 

 

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी यात्रा कल शुरू होगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये सभी अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 14 दिन के मिशन पर हैं। वे इस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय और 1984 में अंतरिक्ष में गए विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इस यात्रा के दौरान, ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने भारत से संबंधित सात प्रयोग किए।

शुभांशु के पिता शंभू शुक्ला ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जिसके लिए हम लोग इतने दिनों से इंतजार कर रहे थे। अब वह जो वापसी हो रही है हम लोगों को बहुत ही खुशी है और बहुत प्रसन्न है कि जल्दी से जल्दी वह वापस आ जाय। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह जो सक्सल जो है पृथ्वी पर आसानी से उनका वापस हो, यह हमारे लिए बड़ी खुशी का दिन है।