भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-( इसरो )ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है। इससे विमान को गति देने वाले बल यानि थ्रस्ट क्षमता में वृद्धि का प्रदर्शन हुआ है जिससे देश के भारी प्रक्षेपण यान एल.वी.एम-3 के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो के प्रोपल्शन कॉम्लेक्स में इसका परीक्षण हुआ। इसमें इंजन ने 165 सेकेंड का काम किया और लगभग 22 टन थ्रस्ट उत्पन्न किया। सीई-20 इंजन एलवीएम-3 के उपरी चरण को शक्ति देता है और भारी उपग्रहों को ले जाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह भारत के अगामी गगनयान मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण है।
News On AIR | मार्च 12, 2026 10:13 अपराह्न
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया