अक्टूबर 5, 2025 8:06 अपराह्न

printer

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संगम विहार क्षेत्र में विकास योजनाओं का उद्घाटन किया

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज संगम विहार क्षेत्र में सौ करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री बिधूड़ी ने कहा कि इन विकास कार्यों में सड़कों और नालों के निर्माण के साथ जल बोर्ड के कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार संगम विहार को सबसे विकसित और सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, संगम विहार से दो नए डीटीसी बस रूटों की शुरुआत भी की गई जिसमे एक रूट शूटिंग रेंज से महरौली तक तथा दूसरा शूटिंग रेंज से एम्स तक होगा।