अगस्त 5, 2025 2:31 अपराह्न

printer

भाजपा सांसद अरुण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक बताया

 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक बताया। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री अरूण सिंह ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके निर्णायक नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों ने सशस्त्र बलों के पराक्रम की भी सराहना की।