भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सरकार वापस आएगी और पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा हटाए जाने के मामले पर ठाकुर ने कहा कि निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान किसी भी अधिकारी को कभी भी हटा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी कई बार हो चुका है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि संघर्षकाल में ऊर्जा संकट तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय अधिकारी ऐसी स्थिति को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बिना किसी वैध कारण के लगातार सदन को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सदन में सहमति और असहमति दोनों हैं। श्री पाल ने कहा कि यह इस देश के 140 करोड़ लोगों के विधायी कार्य के लिए सर्वोच्च संस्था है, न कि विरोध प्रदर्शन करने, तख्तियां दिखाने या कागज फाड़ने की जगह।