भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों की कल दोपहर ईटानगर पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वे नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने से पहले भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे और आम सहमति बनाएंगे। नये मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को होने की संभावना है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल कर 60 सदस्यीय सदन में 46 सीटें हासिल की हैं।
Site Admin | जून 11, 2024 8:24 अपराह्न
भाजपा संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया
