मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 28, 2024 11:14 पूर्वाह्न

printer

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उपमुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक जारी

 

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित हैं। श्री मोदी कई मुद्दों पर मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

दो दिन की बैठक लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के कुछ दिनों बाद हो रही है। बैठक का उद्देश्य राज्यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना और केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहलों की जानकारी देना है।

कल बैठक में पहले दिन भाग लेने के बाद श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी सुशासन और लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।