भाजपा विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल ने आज रिम्स में बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री मुंडा की बेहतरी के लिए भाजपा हर संभव प्रयास जारी रखेगी। पार्टी के दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मंगल मुंडा के स्वास्थ्य एवं इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। गौरतलब है कि पिछले दिनों मंगल मुंडा दुर्घटना में गंभीर रूप से घाय़ल हो गए थे।
Site Admin | नवम्बर 28, 2024 9:49 अपराह्न
भाजपा विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल ने रिम्स में बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
