कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मनरेगा कर्मियों की मजदूरी दोगुनी कर दी जाएगी।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद और हरदोई में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। सरकार ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। सपा प्रमुख ने वादा किया कि अगर उनकी सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। उन्होंने सपा प्रत्या शियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव आने वाले पीढ़ी के भविश्य का चुनाव है।
बसपा प्रमुख मायावती ने आज हरदोई में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी सहयोग के इस चुनाव में जीत हासिल करेगी।
Site Admin | मई 10, 2024 9:35 अपराह्न
भाजपा लोगों को गुमराह कर रही हैः प्रियंका गांधी