जुलाई 19, 2024 4:24 अपराह्न

printer

भाजपा युवा मोर्चा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल यात्रा निकालेगा

भाजपा युवा मोर्चा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल यात्रा निकालेगा। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व कारगिल विजय दिवस के संयोजक अजय चौहान ने बताया कि ये दिवस पूरे देश के लिए गर्व का दिन है और भाजपा इस दिन को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है। अजय चौहान ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा हर विधानसभा क्षेत्र में मशाल रैलियों का आयोजन करेगा और 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई शाम तक 25 घंटे किसी प्रमुख स्थान या स्मारक पर विजय दीप प्रज्जवलित रहेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में युद्ध के वीरों को सम्मानित करने के अलावा कारगिल विजय दिवस की प्रदर्शनी के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।