मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 26, 2024 8:44 अपराह्न

printer

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भारतीय जनता पार्टी (भाजपामें शामिल हो गए। रवनीत बिट्टू पंजाब से लगातार तीन बार से सांसद हैं। वे पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से सांसद चुने गये थे। इसके बाद 2014 और 2019 में लुधियाना से कांग्रेस सांसद बने। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रवनीत को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को पंजाब से बहुत प्यार है। वे पंजाब के लिए बहुत सारे विकासात्मक कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब पिछड़ गया हैहम वहां के किसानोंमजदूरों और उद्योगों के लिए काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा के चुनाव आयोग विभाग के प्रमुख ओम पाठक भी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है