अप्रैल 1, 2024 8:11 अपराह्न

printer

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक रायपुर में हुई

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आज रायपुर में बैठक हुई। बैठक में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत तीन विधानसभा क्षेत्रों की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आगामी चुनाव में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों में जीत हासिल कर केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। बैठक को रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, रायपुर लोकसभा चुनाव समिति की महिला संपर्क प्रमुख मीनल चौबे ने भी संबोधित किया।