भारतीय जनता पार्टी ने आज दावा किया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की विरासत को बचाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल सहित कई प्रमुख नेताओं के योगदान की उपेक्षा की।
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा पंडित नेहरू की विरासत को मिटाने की कोशिश कर रही है और इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी के इस आरोप का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा इतिहास को फिर से लिखने की नहीं, बल्कि उसे सुधारने की कोशिश कर रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये सुधार उन लोगों को उनका हक दे रहे हैं जिन्होंने आज़ादी और देश के विभिन्न पहलुओं में योगदान दिया।