भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जिला ऊना कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लोक सभा चुनाव जीतने, 3 उपचुनाव जीतने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को पांचवी बार सांसद, सुरेश कश्यप को दूसरी बार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को प्रथम बार सांसद बनने पर सभी को बधाई दी और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य के साथ 100 प्रतिशत धरातल पर दिन रात काम करने के लिए दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। लोकसभा और उपचुनाव की जीत भाजपा के लिए बहुमूल्य है।
बिंदल के कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री है जो तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बने है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 से हिमाचल में 11 बड़ी रैलियां, 8 चुनावी रैलियां की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में दो महा रैलियों में हिमाचल का वायुमंडल सकारात्मक कर चुनावी जीत का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 2, नितिन गडकरी 3, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी की 2 रैलियों का लोक सभा चुनावों के समय बड़ा योगदान रहा।