मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 6, 2024 4:00 अपराह्न

printer

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एनडीए के 400 सीट पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज है। हेमंत सोरेन की पत्नी भाजपा पर उनके पति को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन केवल ईडी द्वारा प्रस्तुत 191 पन्नों की चार्जशीट पढ़ लें, हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण का पता चल जाएगा। इस दौरान श्रीमरांडी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।