जुलाई 27, 2024 8:16 अपराह्न

printer

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रभारी प्रभात झा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया

 

        भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रभारी प्रभात झा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने श्री झा के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्री सचदेवा ने कहा है कि श्री झा कुशल राजनेता और संगठनकर्ता ही नहीं, बल्कि एक उच्च कोटि के पत्रकार और साहित्यकार भी थे।